एनएच 31 टेंपो पलटने से दो लोग घायल, किया भर्ती

Apr 08, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

खगड़िया में एनएच 31 पर मंगलवार शाम एक टेंपो पलटने से दो लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब टेंपो ड्राइवर ने सड़क पर पार कर रहे भैंस के बच्चे को बचाने की कोशिश की। घायलों में एक ड्राइवर की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि भैंस के बच्चे की मौत हो गई।

 एनएच 31 टेंपो पलटने से दो लोग घायल, किया भर्ती

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानान्तर्गत एकनिया रेलवे ढाला के पास मंगलवार की शाम एनएच 31 पर टेंपो पलटने से उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच 31 पर सड़क पर पार कर रहे भैंस के बच्चा को बचाने के दौरान घटना हुई। टेंपो खगड़िया से मानसी की ओर जा रही थी। घायलों में गोगरी के रहने वाले टेंपो ड्राइवर की हालत गंभीर बतायी गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में भैंस के बच्चा की मौत हो गई। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।