Khagaria News: शराब इधर से उधर करने में बड़ी संख्या में वाहन हुए जब्त
हिन्दुस्तान, खगडि़या
Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि शराब बंदी के बाद अवैध शराब कारोबार में बड़ी संख्या में दो

Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि शराब बंदी के बाद अवैध शराब कारोबार में बड़ी संख्या में दो पहिया से लेकर चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। यहां तक कि बड़ी खेप के साथ ट्रक को भी पकड़ा जा चुका है। उत्पाद पुलिस व जिला पुलिस मिलाकर अब तक 1108 वाहन जब्त किया है। जिसमें उत्पाद पुलिस द्वारा ही 250 वाहनों का जब्त किए गए हैं। अब तक वाहन नीलामी से एक करोड़ तीन लाख 14 हजार 334 राजस्व आया है। माना जाता है कि ट्रक से लेकर चार पहिया वाहन से शराब की खेप बाहर से लाने में प्रयोग किया जाता है। जबकि बाइक का प्रयोग होम डिलेवरी करने में अधिक माना जा रहा है।
यहां तक कि शराब की खेप के साथ टेम्पो व ई रिक्शा को भी पकड़ा गया है। जो बड़ा सवाल खड़ा करता है।


