नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 में गुरुवार की तड़के सोए अवस्था में एक जहरीले सांप ने छह वर्षीया एक बच्ची को डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची ललन साह की पुत्री शबनम कुमारी बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि वार्ड संख्या 26 का कुछ भाग बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। रात में भोजन करने के बाद अपने परिजनों के साथ शबनम सोई हुई थी। इसी दौरान गुरुवार की तड़के एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जब तक परिजन कुछ जान पाते तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना के बाद वार्ड सदस्य बबीता देवी, समाजसेवी मुन्ना आदि मृतक परिजनों को ढाढ़स बढ़ाया। स्थानीय मुन्ना ने बताया कि मुआवजा को लेकर उन्होंने एडीएम से संपर्क किया तो सीओ को निर्देश दिया गया। वही सीओ ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतका के आश्रित को मुआवजा राशि दी जाएगी। बताया जाता है कि बच्ची का पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
उल्लेखनीय है कि नदियों के जलस्तर वृद्धि के बाद वार्ड संख्या 26 के लगभग दर्जन भर परिवार को बाढ़ की विभीषका से हर साल परेशान होना पड़ता है। इसके कारण उनलोगों को प्रतयेक वर्ष अपने घरों को छोड़कर सड़क किनारे भी सोना पड़ता है। इधर स्थानीय लोगों ने भी मृत बच्ची के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की है।
गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नन्हकू मंडल टोला में पशुपालकों के शव पहुंचने के बाद जुटी लोगों की भीड़।