गोगरी : ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 138 वां जन्म महोत्सव संपन्न
गोगरी : ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 138 वां जन्म महोत्सव संपन्नगोगरी : ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 138 वां जन्म महोत्सव संपन्नगोगरी : ठाकुर अनुकूलचंद्रजी क

गोगरी, एकसंवाददाता। गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित मारवाड़ी धर्मशाला जमालपुर में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 138 वां जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से साथ मनाया गया। इस महोत्सव में खगड़िया जिला समेत आसपास के जिलों से भी काफी संख्या में भक्तगण ने कार्यक्रम में शिरकत किया। एक दिवसीय जन्म महोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने ठाकुर अनुकूलचंद्रजी के बताए मागोंर् पर चलने का संकल्प लिया। वहीं संध्याकालीन में युग पुरुषोत्तम ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के जीवन यात्रा एवं उनके संदेशों की चर्चा करते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने का की बात कही। कहा कि एक महान भारतीय संत, होम्योपैथिक चिकित्सक और झारखंड के देवघर में स्थित सत्संग आश्रम के संस्थापक थे।
वे पबना में जन्मे थे, और उन्होंने अपने जीवन में प्रेम, सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के माध्यम से अस्तित्व और विकास का संदेश दिया, और उन्हें युग पुरुषोत्तम माना जाता है। वक्ताओं ने कहा कि ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का जन्म 14 सितंबर 1888 को वर्तमान बांग्लादेश के पबना जिले के हिमायतपुर गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम शिवा चंद्र चक्रवर्ती और माता का नाम मनमोहिनी देवी था। बचपन से ही उनमें धार्मिक और सेवा भाव देखने को मिलता था। पढ़ाई के बाद, उन्होंने हिमायतपुर में एक होम्योपैथिक डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कीं। 1913 में, अपनी मां से आध्यात्मिक दीक्षा लेने के बाद, वे कीर्तन के दौरान भाव समाधि में जाने लगे और इस दौरान दिव्य वाणी (संदेश) बोलते थे। उन्होंने सत्संग नाम की एक संस्था शुरू की, जो शिक्षा, कृषि, उद्योग और विवाह के सिद्धांतों पर जोर देती है। 1946 में, भारत के विभाजन से पहले, वे देवघर, झारखंड चले गए और वहीं सत्संग आश्रम स्थापित किया। उन्होंने 90 से अधिक पुस्तकें लिखीं। जिसमें सत्यानुसरण उनकी प्रमुख कृति है। 27 जनवरी 1969 को उन्होंने इस संसार को अलविदा कहा, लेकिन उनके आदर्श आज भी दुनिया भर के लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके अनुयायी उन्हें युग पुरुषोत्तम मानते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


