खगड़िया से पूर्णिया 2 घंटे में, 3936 करोड़ के फोरलेन प्रोजेक्ट पर मोदी कैबिनेट की मुहर; ग्रीनफील्ड बाइपास भी बनेगा

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार में खगड़िया से पूर्णिया के बीच नेशनल हाईवे के एक खंड को फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इस पर लगभग 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पूर्णिया में नया ग्रीनफील्ड बायपास भी बनाया जाएगा। हाईवे को प्रमुख रेलवे स्टेशन और पूर्णिया एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। 

खगड़िया से पूर्णिया 2 घंटे में, 3936 करोड़ के फोरलेन प्रोजेक्ट पर मोदी कैबिनेट की मुहर; ग्रीनफील्ड बाइपास भी बनेगा

मोदी कैबिनेट ने बिहार में एक बड़े हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। नेशनल हाईवे 31 और एनएच 231 के खगड़िया से पूर्णिया खंड को चार लेन हाईवे में अपग्रेड किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 143.52 किलोमीटर है। इसकी कुल लागत 3936 करोड़ (लगभग 4 हजार करोड़) होगी। इस परियोजना के तहत पूर्णिया शहर में एक नया ग्रीनफील्ड बाइपास भी बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 6.72 किलोमीटर होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार भी जताया है।

खगड़िया और पूर्णिया के बीच फोरलेन का निर्माण बीओटी (टोल) मोड में किया जाएगा। सरकार का कहना है कि अनुसार खगड़िया और पूर्णिया के बीच मौजूदा नेशनल हाईवे को अपग्रेड करके फोरलेन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से वाहनों की गति बढ़ सकेगी।

दो घंटे में पूरा होगा सफर

नया फोरलेन हाईवे बनने के बाद खगड़िया और पूर्णिया के बीच का सफर सड़क मार्ग से महज दो घंटे में तय किया जा सकेगा। अभी इस यात्रा में तीन से साढ़े 3 घंटे का समय लगता है। कई बार जाम की समस्या से भी वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है।

केंद्र सरकार ने बुधवार को आधिकारिक बयान में कहा कि इस प्रोजेक्ट से खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिले में सड़कों की समस्याओं, तीखे मोड़ और शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक के दबाव जैसी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इससे वाहन परिचालन की लागत कम आएगी। ईंधन बचेगा और सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्रीय संपर्क और मजबूत होगा, सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख रेलवे स्टेशन और पूर्णिया एयरपोर्ट का संपर्क मजबूत होगा

इस प्रोजेक्ट से बिहार के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक गलियारों को आसान संपर्क की सुविधा मिलेगी। खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन हाईवे टेक्स्टाइल क्लस्टर, दो मेगा फूड पार्क, दो फिशिंग सीफूड पार्क, 4 प्रमुख रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, चार एनए और दो स्टेट हाईे को भी जोड़ेगा। इससे मल्टी-मॉडल एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही सीमांचल एवं पूर्वी बिहार क्षेत्र में यात्रियों और माल की आवाजाही और तेज होगी।

सीएम सम्राट क्या बोले?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत किया है। सीएम ने बयान जारी कर खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन बनाए जाने के लिए 3936 करोड़ रुपये की मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।