Hindi NewsBihar NewsKerala Congress alleges rigging on 128 assembly seats in Bihar assembly election
बिहार में NDA ने 202 सीटों में 128 धांधली से जीती, केरल कांग्रेस का गंभीर आरोप

बिहार में NDA ने 202 सीटों में 128 धांधली से जीती, केरल कांग्रेस का गंभीर आरोप

संक्षेप: केरल कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘बिहार धांधली, एनडीए की ओर से जीती गई 202 सीटों में से 128 SIR-आधारित मतदाता हटाने से आईं। हमने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ECI की ओर से प्रकाशित मतदाता हटाने के डेटा का विश्लेषण किया।’

Sat, 15 Nov 2025 01:25 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केरल कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनावों में 128 विधानसभा क्षेत्रों में धांधली का आरोप लगाया है। इसका कहना है कि बिहार में एनडीए की ओर से जीती गई 202 विधानसभा सीटों में से 128 पर जीत SIR के दौरान मतदाता हटाने से मिली है। कांग्रेस ने वोटर्स हटाने के डेटा का विश्लेषण करने और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में जीत के अंतर से तुलना करने के बाद ये दावे किए। पैटर्न की पहचान करते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि एसआईआर के तहत चुनाव आयोग ने मनमाने ढंग से कई जीवित मतदाताओं को हटा दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:नतीजे कुकृत्यों को छिपा नहीं सकते, बिहार चुनाव को लेकर स्टालिन किस पर भड़के
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

केरल कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, 'बिहार धांधली, एनडीए की ओर से जीती गई 202 सीटों में से 128 SIR-आधारित मतदाता हटाने से आईं। हमने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ECI की ओर से प्रकाशित मतदाता हटाने के डेटा का विश्लेषण किया। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में जीत के अंतर से तुलना की गई। पैटर्न से साफ है कि वास्तविक, जीवित मतदाताओं को एसआईआर के तहत मनमाने ढंग से हटा दिया गया।'

चुनाव आयोग के डेटासेट से दावा

विपक्षी पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी डेटासेट में एक भी अवैध आप्रवासी नहीं पाया गया। कांग्रेस ने SIR के नाम पर एनडीए के तहत पीड़ित, गरीब और कमजोर मतदाताओं को हटाने के लिए थोक में सफाया का दावा किया। इसने कहा, 'एसआईआर का उद्देश्य बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल से अवैध आप्रवासियों की पहचान करना और उन्हें हटाना था। लेकिन ईसीआई के डेटासेट में एक भी अवैध आप्रवासी नहीं पाया गया। वास्तव में जो हुआ वह SIR के नाम पर थोक में सफाया था ताकि एनडीए के तहत पीड़ित, गरीब और कमजोर मतदाताओं को हटाया जा सके। उन्हें रोल से हटाने के बाद, जो बचे थे उन्हें वोट देने से रोका गया।'

केरल कांग्रेस के गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को लोकतंत्र की जननी बताने के दावों पर भी केरल कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। इसने कहा कि इस खेल को समझने की जरूरत है वरना बीजेपी हर नागरिक को मतदाता सूची से हटा देगी। पार्टी की ओर से कहा गया, 'यह आपके लिए लोकतंत्र की जननी है। अगर हम अब खेल को नहीं समझते, तो बीजेपी चुपचाप हममें से हर एक को सूची से हटा देगी। हमारी जगह डमी ब्राजीलियनों को जोड़ेगी। उनके नाम पर वोट डालेगी और हमेशा चुनाव जीतती रहेगी।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।