Hindi NewsBihar Newskaun Dhirendra Krishna Shastri purnia mp said making thief a narrator bageshwar dham sarkar
कौन हैं धीरेंद्र..चोर को कथावाचक बना रहे हैं; बागेश्वर सरकार पर बोले पप्पू यादव

कौन हैं धीरेंद्र..चोर को कथावाचक बना रहे हैं; बागेश्वर सरकार पर बोले पप्पू यादव

संक्षेप:

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'ये कौन है धीरेंद्र? जब पत्रकारों ने कहा कि कथावाचक हैं। तब पप्पू यादव ने कहा कि चोर-उच्क्का को कथावाचक बना रहे हो, ओशो हैं क्या, आचार्य राममूर्ति हैं क्या। वो जो हमारे एक बाबा हैं जो बहुत प्यारे हैं, हमेशा हंसते रहते हैं प्रेमानंद बाबा।

Jan 20, 2026 12:32 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बांदा में बागेश्वर सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में जातिवाद पर निशाना साधते हुए तीखा बयान दिया था। अब बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कह दिया कि आप चोर को कथावाचक बना रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'ये कौन है धीरेंद्र? जब पत्रकारों ने कहा कि कथावाचक हैं। तब पप्पू यादव ने कहा कि चोर-उच्क्का को कथावाचक बना रहे हो, ओशो हैं क्या, आचार्य राममूर्ति हैं क्या। वो जो हमारे एक बाबा हैं जो बहुत प्यारे हैं, हमेशा हंसते रहते हैं प्रेमानंद बाबा। ऐसे बाबा की इज्जत करो। ये चोर-उचक्का जिसका सनातन से कोई लेना देना नहीं, सनातन का कुछ पता नहीं। 300 करोड़ का एक बाबा अभी राजस्थान में शादी किया है। भारत को कृष्णवादी बनने दो, गुरुनानक के पथ पर चलने दो, बुद्ध के पथ पर चलने दो, आंबेडकरवादी बनने दो। भारत को ये ढोंगीवादी क्यों बना रहे हैं आपलोग?

ये भी पढ़ें:बिहार में 31 जनवरी तक जमीन मापी के लंबित आवेदनों का निपटारा, बोले सीएम नीतीश

आपको बता दें कि हाल ही में बांदा में आरएसएस के शताब्दी हिंदू सम्मेलन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहा था, ‘जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन न तो शर्मा बचेंगे न वर्मा बचेंगे, न क्षत्रिय बचेंगे न, रविदास वाले बचेंगे, और न तुलसीदास वाले बचेंगे यानी कि कोई भी हिंदू नहीं बचेगा।’ बागेश्वर धाम सरकार ने यहां साफ कहा कि देश को आज जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद की जरुरत है। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि अगर हिंदू जातियों में बंटा रहा तो उसका नुकसान समाज को उठाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:NEET छात्रा को टॉर्चर किया, पटना के एक और हॉस्टल में लड़की की मौत:वार्डन पर आरोप
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।