ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारयुवा मोर्चा के वर्चुअल बैठक

युवा मोर्चा के वर्चुअल बैठक

कटिहार । बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कटिहार जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार के नेतृत्व में सभी 29 मंडल के अध्यक्ष...

युवा मोर्चा के वर्चुअल बैठक
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारWed, 29 Jul 2020 02:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कटिहार । बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कटिहार जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार के नेतृत्व में सभी 29 मंडल के अध्यक्ष मंडल महामंत्री कमल क्लब आईटी सेल के डिजिटल योद्धाओं के साथ साथ बिहार प्रदेश के सभी जिला भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष कमल क्लब डिजिटल योद्धाओं के साथ जनसंवाद वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। युवा जनसंवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ,बिहार प्रदेश युवा मोर्चा के प्रभारी संजय गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के अध्यक्षता में लगातार दुसरे दिन जिला कमेटी एवं मंडल के अध्यक्ष एवं डिजिटल योद्धाओं के साथ ऐतिहासिक युवा जन संवाद कार्यक्रम सफल रहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का सबसे सशक्त एवं मजबूत मोर्चा है युवा मोर्चा के बल पर ही भाजपा आगामी कार्यक्रम को सफल एवं विधानसभा चुनाव में परचम लहराने का कार्य करेगी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा आगामी 4 अगस्त से विधानसभा वार वर्चुअल रैली शुरू करेगी एवं हर बूथ पर कमल क्लब के 5 युथ और डिजिटल युद्धा के पांच युथ तैयार किए जाएंगे। नए युवाओं को भाजपा से जोड़ा जाएगा। जिला अध्यक्ष सौरभ मालाकार ने कहा कि कटिहार भाजपा युवा मोर्चा सभी 29 मंडल में कमल क्लब आईटी सेल सोशल मीडिया संयोजक डिजिटल युद्धा के रूप में तैयार किया जा चुका है। प्रदेश व जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा जल्द से जल्द बूथ स्तर पर 10, 10 डिजिटल योद्धाओं को जोड़ने का कार्य करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें