Katihar News: सीपीएस ने व्यक्तित्व को तलाशा और तराशा है

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: सीपीएस ने व्यक्तित्व को तलाशा और तराशा है सीपीएस ने व्यक्तित्व को तलाशा और तराशा हैसीपीएस ने व्यक्तित्व को तलाशा और तराशा हैसीपीएस ने व्यक्तित्व को तल

Katihar News: सीपीएस ने व्यक्तित्व को तलाशा और तराशा है

Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुनि श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि यह कार्यशाला वक्ता को तैयार करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। भाषण देने की कला का विकास होता है। अलग-अलग शब्द पर अलग-अलग तरीके से जोर देने से वाक्य का भावार्थ बदल जाता है। यह न केवल कला का विकास है अपितु स्वयं कोआगे बढ़ने का तरीका है। मन का डर, संकोच दूर होता है। भावों की अभिव्यक्ति दी जाती है। स्वयं के भीतर की योग्यता उजागर होती है। व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है। सीपीएस ने व्यक्तित्व को तराशा और तलाशा है।

तेरापंथ धर्म संघ एवं व्यक्तित्व निर्माण

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के विभिन्न आयामों से संघ शक्ति मजबूत बनी है। मुनि श्री कुमुद कुमार ने कहा की तेरापंथ धर्म संघ व्यक्तित्व निर्माण की निर्माणशाला है। विभिन्न प्रकार से व्यक्ति का निर्माण होता है। इस कार्यशाला के माध्यम से न केवल बोलने का विकास होता है बल्कि ज्ञान का, चिंतन शैली का विकास होता है। उन्होंने स्वाध्याय से जानकारी प्राप्त करने पर बल दिया।

प्रशिक्षकों और विचारशीलता

सीपीएस के प्रभारी सोनू डागा ने कहा कि सीपीएस अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण आयाम है। सरकार ने भी इसकी उपयोगिता को समझा है। प्रोविजनल राष्ट्रीय प्रशिक्षक सीपीएस एकेडमी के प्रशिक्षक आदित्य मांडोत और अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक अमित नाहटा ने कहा हर व्यक्ति के भीतर विभिन्न खूबियां है जिसे जानने और जीने का प्रयास करना चाहिए। अध्यक्ष मनीष नाहटा ने दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की एवं श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। हनुमान नाहटा और महासभा के बिहार झारखंड आंचलिक प्रभारी राजेश पटवारी ने अपने विचार व्यक्त किये।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस कार्यशाला का उद्देश्य क्या है?
इस कार्यशाला का उद्देश्य वक्ता को तैयार करना और भाषण देने की कला का विकास करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: सीपीएस ने व्यक्तित्व को तलाशा और तराशा है