ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारमहिला रेलकर्मियों ने सुरक्षा के लिए निकाला जुलूस

महिला रेलकर्मियों ने सुरक्षा के लिए निकाला जुलूस

अंतराष्ट्रीय महिला हिंंसा उन्मूलन दिवस पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में सोमवार की शाम महिला रेलकर्मियों ने जुलूस निकाली। इस अवसर पर डीआरएम बिल्डिंग के सामने एम्पलाईज यूनियन...

महिला रेलकर्मियों ने सुरक्षा के लिए निकाला जुलूस
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारTue, 27 Nov 2018 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

अंतराष्ट्रीय महिला हिंंसा उन्मूलन दिवस पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में सोमवार की शाम महिला रेलकर्मियों ने जुलूस निकाली। इस अवसर पर डीआरएम बिल्डिंग के सामने एम्पलाईज यूनियन की महिला शाखा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर शाखा सचिव कविता रानी, विभा झा आदि ने कहा कि महिला रेलकर्मियों के खिलाफ इन दिनों हिंसा बढ़ गई है।

महिला रेल कर्मियों पर हो रही हिंसात्मक गतिविधि को रोकने के लिए तथा सभी सम्मानित महिला रेल कर्मियों को महिलाओं को हर उस जगह पर जाकर जहां महिला काम करती है वहां नारंगी रीबन लगाया गया। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक सीपी गुप्ता सहित कई रेलवे के वरीय अधिकारियों को भी ऑरेंज रीबन लगाकर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा चलाए जा रहे ऑरेंज यॉर नेवरहूड पखवाड़ा जो 11 दिसंबर तक चलने का समर्थन किया। मौके पर रेलकर्मियों ने एक शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक प्रभारी यूएन मिश्रा द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाते हुए महिलाओं ने किसी भी महिला के साथ कहीं भी कोई हिंसा के खिलाफ चुप नहीं रहा जाएगा की बात दोहराई।

मौके पर मंडल सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को उनके खिलाफ हो रही हिंसा में क हीं भी चाहे वह घर हो या बाहर हो, चुप नहीं रहना चाहिए। महिलाओं के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों के संगठन के पदाधिकारियों को भी आगे आवाज उठाने की जरूरत है। इस अवसर पर महिला शाखा सचिव कविता रानी, विभा झा, झरना, जिनिद, सुशीला, सावित्री, किरण कुमारी, अंजलि के अलावा एनएफआरईयू के विनोद कमलेश, इंदल राय, सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। डीआरएम कार्यालय के सामने मनाया गया संविधान दिवस: मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय के समक्ष सोमवार को संविधान दिवस मनाया गया।

मौके पर डीआरएम सीपी गुप्ता द्वारा रेलवे के वरीय व कनीय अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने का शपथ दिलाई गई। मौके पर डीआरएम श्री गुप्ता ने कहा कि देश का संविधान का स्थान सर्वोच्चय है। इसकी जागरूकता केि लए देश भर में सभी लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की सम्मान के लिए हर समय अपना काम ईमानदारी से करने की जरूरत है। हम भारतीय जिस पद पर कार्यरत हैं। हम लोगों को अपने देश की संविधान को सम्मान करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें