ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारफलका में पारिवारिक कलह में महिला की पीटकर हत्या

फलका में पारिवारिक कलह में महिला की पीटकर हत्या

पोठिया, एक संवाददाता। फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचयात के पिरमोकाम हंसेली नवटोलिया गांव...

फलका में पारिवारिक कलह में महिला की पीटकर हत्या
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कटिहारTue, 01 Nov 2022 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

पोठिया, एक संवाददाता। फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचयात के पिरमोकाम हंसेली नवटोलिया गांव में आपसी विवाद के कारण एक सिर फिरे पति व सास ससुर ने मिलकर 25 वर्षीय पतोहू की बेरहमी से पीट- पीट कर निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सनसनीखेज वारदात को लेकर लड़की के परिजनों ने पति,सास व ससुर पर पीट-पीट कर निर्मम हत्या करने का आरोप लगाया है।

बताया गया कि शनिवार देर रात इस कू्रर वारदात के बाद पूरा गांव मातमी सन्नाटा में तब्दील हो गया। वहीं मृतक महिला का करीब सात माह का पुत्र मां के सीने पर सोकर रो रोकर बिलख रहा था। जिससे शव देखने पहुंचे ग्रामीणों की भी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। सूचना पाकर फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान सदलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं आरोपी पति नीरज कुमार एवं ससुर प्रमोद यादव को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतक महिला आरती कुमारी (25 वर्ष)की माता रीता देवी एवं भाई राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को घर में बना खाना बच जाने के विवाद में पति- नीरज यादव,सास निर्मला देवी एवं ससुर प्रमोद यादव द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।जिसके बाद शनिवार की देर रात आरती की मौत हो गयी। आगे पीड़ित ने बताया कि मृतका की बड़ी बहन पूजा देवी का शादी आठ वर्ष पूर्व हुआ था,जिसमें तीन पुत्री है और करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपी पति ने दूसरी बहन आरती देवी से जबरन भगाकर दूसरा शादी कर लिया। जिसके बाद घर में प्राय: विवाद होता था। मृतका की बड़ी बहन सह सौतन मारपीट के कारण ही सुसराल से रक्षाबंधन में मायके चली गई थी। मृतक महिला को एक सात माह का पुत्र भी बताया जाता है। मामले में फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। साथ ही दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें