ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारअवैध संबंध के शक में पत्नी की कर दी हत्या

अवैध संबंध के शक में पत्नी की कर दी हत्या

ओपी क्षेत्र के अरिहाना में अवैध सम्बंध के संदेह पर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना रविवार की देररात की है। सोमवार अहले सुबह घटना के बारे में लोगों को जानकारी...

अवैध संबंध के शक में पत्नी की कर दी हत्या
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारTue, 21 Jul 2020 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

ओपी क्षेत्र के अरिहाना में अवैध सम्बंध के संदेह पर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना रविवार की देररात की है। सोमवार अहले सुबह घटना के बारे में लोगों को जानकारी मिली।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहंुचकर आरोपी पति शंकर रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका रेणु देवी की मां कलावती देवी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शंकर रविदास रविवार को अपनी पत्नी 35 वर्षीय रेणु को अपने ऑटो पर बैठाकर सालमारी ले गया था। देररात वापसी के दौरान हारा मोड़ के समीप बहाना बनाकर ऑटो को रोक कर ऑटो में रखे दबिया से पत्नी रेणु देवी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार शंकर रविदास के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दबिया को भी बरामद कर लिया है। शंकर की शादी चौदह वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। ओपी अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया जायेगा। शव को पोस्टमार्टम कराकर उसके मायके वालों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी से अरिहाना में चर्चा का माहौल रहा। मृतका के पति ऑटो चला परिवार का भरण पोषण करता है।

सजा दिलाने की मांग: मनसाही। मृतक की मां ने सालमारी ओपी में दोषी दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक महिला को दो पुत्र एवं एक पुत्री है जो अब मां के साये से दूर हो गये। घटना की सूचना मिलने पर मरंगी पंचायत के मुखिया शंकर यादव, ग्रामीण प्रो इंदुभूषण यादव,मनोज कुमार शर्मा, दिलीप कुमार आदि पीड़ित के घर पहंुचकर उन्हें सांत्वना दी। प्रशासन से हत्या मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी पति को जल्द सजा दिलाने की मांग की है। बच्चों के परवरिश के लिए मुआवजा देने की मांग की है।

मायके में शव पहंुचने के बाद पसरा सन्नाटा

मनसाही। अरिहाना गांव में एक विवाहिता की उनके पति द्वारा की गयी निर्मम हत्या को लेकर उनके मायके मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी में मातमी माहौल है। शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस द्वारा उनके मायकेवालों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मरंगी लाया गया। जहां पूरे परिवार के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां कलावती देवी ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके पति शंकर राम के द्वारा आये दिन किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहता था। तरह तरह के आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करता था। रविवार की रात गलत आरोप लगाकर पीटा और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें