शुक्रवारीय जनता दरबार में 73 फरियादियों की सुनवाई
शुक्रवारीय जनता दरबार में 73 फरियादियों की सुनवाई शुक्रवारीय जनता दरबार में 73 फरियादियों की सुनवाईशुक्रवारीय जनता दरबार में 73 फरियादियों की सुनवाईशु

कटिहार, वरीय संवाददाता समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक शुक्रवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 73 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन सौंपे। जनता दरबार में सबसे अधिक आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे। लगभग 40 मामलों में भूमि मापी, मुआवजा, अतिक्रमण मुक्ति, अवैध कब्जा हटाने, नामांतरण, भूदान, वासगीत पर्चा निर्गमन तथा एसीपी लाभ से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। इसके अलावा पुलिस, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विद्युत आपूर्ति, थानाध्यक्ष, स्थापना कार्यालय सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।
सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन कर उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। डीएम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में संबंधित कार्यालयों में जाकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। जनता दरबार में अपर समाहर्ता डॉ विनोद कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्ता (पीजीआरओ) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




