Weather Changes in Katihar Cloud Cover and Temperature Fluctuations Expected आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsWeather Changes in Katihar Cloud Cover and Temperature Fluctuations Expected

आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट

आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावटआसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गि

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSun, 29 Dec 2024 01:15 AM
share Share
Follow Us on
आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट

कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार एवं आसपास के इलाके में मौसम में बदलाव की स्थिति बन रही है। आसमान में बादल छाये रहने के साथ-साथ बूंदा-बांदी की भी संभावना है। इतना ही नहीं पछुआ हवा दोगुणे गति से प्रवाहित होने से ठंड में इजाफा की संभावना बन रही है। मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को आसमान में 40 फीसदी बादल छाये रहने की संभावना है। वहीं दिन के तापमान में कमी तथा रात के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि के साथ तापमान 14 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। इतना ही नहीं पछुआ हवा की गति में तेजी से विस्तार की संभावना है। यह हवा रविवार को 8 से 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलनेवाली है। जिसके कारण दिन में सिहरन और रात गर्म रहने की बात बतायी जा रही है।

25 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

शनिवार की अहले सुबह हल्का से मध्यम कोहरे का असर देखा गया। जबकि आसमान में बादल का प्रभाव रहा। हालांकि सुबह के नौ बजे के बाद बादल के बीच खिली हुई धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप का सेवन करने के लिए लोग अपने-अपने घरों की छत पर देखे गये। जबकि शहर के पार्क और राजेन्द्र स्टेडियम में बच्चों एवं युवाओं ने धूप का आनंद लिया। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को जिले में 25 डिग्री अधिकतम एवं 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि 4 से 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी पश्चिमी हवा चली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।