दो दिन की तपिश के बाद मौसम सुहाना
दो दिन की तपिश के बाद मौसम सुहाना दो दिन की तपिश के बाद मौसम सुहानादो दिन की तपिश के बाद मौसम सुहानादो दिन की तपिश के बाद मौसम सुहानादो दिन की तपिश के

कटिहार, वरीय संवाददाता अप्रैल की शुरुआत के साथ जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लगातार दो दिनों की कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद रविवार की शाम हल्की ठंडक ने लोगों को राहत जरूर दी, लेकिन तापमान के उतार-चढ़ाव ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। दिन में चिपचिपी गर्मी और रात में हल्की ठंड के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 12 से 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही, बावजूद इसके उमस से राहत नहीं मिल सकी।
सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया, जबकि शाम होते-होते मौसम सुहाना हो गया।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। वहीं दिन के तापमान में मामूली कमी दर्ज की जा सकती है। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और पछुआ हवा की रफ्तार भी कुछ कम होगी।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल मौसम में यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ऐसे में किसानों को फसलों की देखभाल में सतर्कता बरतनी चाहिए, खासकर सब्जी और दलहन फसलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।इधर, बढ़ती गर्मी के बीच शहर से लेकर गांव तक ठंडे पेय पदार्थों की मांग में तेजी आई है। चौक-चौराहों पर गन्ने का जूस, बेल शरबत, ठंडई और नारियल पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर के समय इन दुकानों पर खासा रौनक देखा जा रहा है, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। विनोदपुर रोड स्थित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सत्यजीत भानु ने बताया कि इस तरह के मौसम में लापरवाही से बचना जरूरी है। संतुलित आहार, साफ-सफाई और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन ही बचाव का सबसे कारगर उपाय है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं और सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दावा किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


