गर्मी और उमस के बीच बीता दिन, तापमान में गिरावट की संभावना
गर्मी और उमस के बीच बीता दिन, तापमान में गिरावट की संभावना गर्मी और उमस के बीच बीता दिन, तापमान में गिरावट की संभावना गर्मी और उमस के बीच बीता दिन, ता

कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में अगले 24 घंटे के दौरान बदलाव देखने को मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार शुक्रवार को आसमान में करीब 70 फ़ीसदी बादल छाए रहे। देर रात तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि लगभग 6.02 मिमी वर्षा हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना होने के साथ-साथ किसानों की चिंता भी कुछ हद तक कम हो सकती है। 33 डिग्री रहा अधिकतम तापमान शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन शाम ढलते ही हवाओं के रुख बदलने से मौसम में राहत का अहसास हुआ।
अब तक जिले में उत्तरी हवा बह रही थी, लेकिन देर रात से इसका रुख बदलकर पुरवा हवा के रूप में चलेगा। यह नमी से भरी हवा बारिश को और बढ़ावा दे सकती है। तापमान में आएगा गिरावट मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं जिले में तापमान में गिरावट लाने में मदद करेंगी। इसके असर से आने वाले दिनों में रात का मौसम और ठंडा महसूस हो सकता है। बारिश की संभावना ने किसानों के बीच उम्मीद की किरण जगाई है। धान व अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बूंदाबांदी लाभकारी साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी, जिससे पौधों की बढ़वार को सहारा मिलेगा। वहीं, लगातार बादल छाए रहने से खेतों में नमी का संरक्षण भी होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




