बारिश से मिलेगी राहत, तापमान में गिरावट की संभावना
बारिश से मिलेगी राहत, तापमान में गिरावट की संभावना बारिश से मिलेगी राहत, तापमान में गिरावट की संभावना बारिश से मिलेगी राहत, तापमान में गिरावट की संभाव

कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। अगले 24 घंटे के भीतर मध्यम बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है, जो जहां खरीफ फसलों के लिए राहत बन सकती है, वहीं जरूरत से ज्यादा पानी किसानों की चिंता भी बढ़ा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात जिले के विभिन्न हिस्सों में लगभग 19 मिमी वर्षा हो सकती है। इस दौरान आसमान में 80 फीसदी बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर दिशा से 9 से 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही।
उधर पूरा दिन जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के लोग तेज धूप व उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। सड़कों पर चलनेवाले लोगों को छाता एवं चेहरे को कपड़े से ढंककर चलने की विवशता बनी रही। धान मक्का और दलहनी फसलों को होगा लाभ कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि यह बारिश धान, मक्का और दलहनी फसलों के लिए संजीवनी बन सकती है, लेकिन खेतों में जलजमाव की स्थिति नुकसानदेह हो सकती है। वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की है कि जलनिकासी की व्यवस्था मजबूत रखें, ताकि खेतों में पानी ठहरे नहीं। जिन किसानों ने नर्सरी डाल रखी है, वे उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। खासकर निचले इलाकों में खेती करने वाले किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों की मेड की मरम्मत कर लें और बारिश के दौरान कीटनाशकों या खादों के प्रयोग से परहेज करें। कृषि विभाग की ओर से भी निगरानी और सहायता के लिए तैयारी की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




