ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारफिर से बढ़ने लगा महानंदा नदी का जलस्तर

फिर से बढ़ने लगा महानंदा नदी का जलस्तर

शनिवार को जिले में छोटी और बड़ी नदियों का जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी रहा। 18 घंटे तक घटने के बाद महानंदा नदी का जलस्तर शनिवार की दोपहर 12 बजे बाद से नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। नदी का...

फिर से बढ़ने लगा महानंदा नदी का जलस्तर
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSun, 06 Sep 2020 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को जिले में छोटी और बड़ी नदियों का जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी रहा। 18 घंटे तक घटने के बाद महानंदा नदी का जलस्तर शनिवार की दोपहर 12 बजे बाद से नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर में कदवा प्रखंड के झौआ के पास दो सेमी की वृद्धि हुई है।

एक ही स्तर पर ठहरने का रिकॉर्ड तोड़ने पर गंगा नदी का जलस्तर कायम है। पिछले चार दिनों से एक ही स्तर 29.93 मीटर पर गंगा नदी का जलस्तर ठहर गया है। नदी का पानी घटने या नहीं बढ़ने से व तटबंध से सटकर नदी का पानी बहने के कारण बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता काफी परेशान और बेचैन है। अभियंता का कहना है कि ज्यादा दिनों तक तटबंध से सटकर नदी के पानी रहने से परेशानी का कारण बन सकता है। सहायक अभियंता अंजनी कुमार सिंह के ने बताया कि शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से छह सेमी तथा कोसी नदी का जलस्तर लाल निशान से 35 सेमी और बरंडी नदी का जलस्तर 24 सेमी ऊपर है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सह अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि शुक्रवार की दिन के बारह बजे से शनिवार को दोपहर बारह बजे के बीच महानंदा नदी के जलस्तर अधिकतम 20 सेमी की गिरावट और दो सेमी की वृद्धि दर्ज किया गया है। नदी का जलस्तर झौआ और कुर्सेल में बढ़ने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर मनिहारी में बढ़ रहा है जबकि बरारी में स्थिर है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे से महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 29.50 मीटर से घटकर 29.39 मीटर पर पहुंच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें