छात्रों को जल संचयन के प्रति जागरूक किया

Mar 12, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

छात्रों को जल संचयन के प्रति जागरूक किया छात्रों को जल संचयन के प्रति जागरूक कियाछात्रों को जल संचयन के प्रति जागरूक कियाछात्रों को जल संचयन के प्रति

छात्रों को जल संचयन के प्रति जागरूक किया

डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में जल संरक्षण एवं जल संचयन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पानी के महत्व और भविष्य के लिए जल बचाने की आवश्यकता के बारे में जानकारी देना है। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में इको क्लब द्वारा वर्षा जल संरक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को जल संचयन के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान बच्चों द्वारा वर्षा जल संचयन मॉडल बना कर जहां प्रदर्शन किया गया। वही पानी बचाने के उपायों पर कई पेंटिंग बनायी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान की देखरेख में जल संरक्षण को लेकर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित की किया गया।

मौके पर इको क्लब की नोडल शिक्षिका ज्योति कुमारी ने छात्रों को पानी को बचाने की कई आदतों के संबंध में बताया। बताया कि जल संरक्षण के माध्यम से पानी की बर्बादी को रोकना भविष्य के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होने कहा कि वर्तमान समय मे सभी को अपने दैनिक जीवन मे पानी बचाने की आवश्यकता है। वही तालाबों व नदियों में कचरा नही फेकना चाहिए। छात्रों को उक्त संबंध में अपने अपने घर के लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान बच्चो ने वर्षा जल संचयन मॉडल और कई पैंटिंग बनाकर जल संचयन करने के तरीकों की जानकारी दी। वही प्रधानाध्यापक ने 'जल है तो कल है' जैसे संदेशों को जन.जन तक फैलाने को कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।