चेंबर चुनाव में 495 वोटरों ने किया मताधिकार का प्रयोग

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

कटिहार में नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 495 सदस्यों ने भाग लिया। नरोत्तम जोशी अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, जबकि अन्य पदों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना 52 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

चेंबर चुनाव में 495 वोटरों ने किया मताधिकार का प्रयोग

कटिहार,निज संवाददाता। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कार्य का संपन्न कराया गया। मतदान में 495 सदस्यों ने भाग लिया। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भुवन अग्रवाल ने बताया कि मतदाताओं की कुल संख्या 808 थी। महासचिव के एक पद के लिए चार ,सचिव के चार पद के लिए पांच ,कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन तथा कटिहार नगर निगम क्षेत्र से कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में थे। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नरोत्तम जोशी अध्यक्ष और बिट्टू घोष, गणेश डोकानिया, अनिल यादुका तथा नवीन खंडेलिया निर्विरोध उपाध्यक्ष हो गए हैं।

मतदान प्रक्रिया में ट्रिब्यूनल सदस्य विश्वनाथ मुकीम विनीता वाधवानी और सीमा झा आदि ने सहयोग किया। संयुक्त चुनाव पदाधिकारी भवन ने बताया कि लगभग 7 बजे तक मतगणना शुरू किया गया। 52 प्रतिशत मतगणना कार्य जारी है। मालूम हो चैंबर के अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार नरोत्तम जोशी है। उनके अलावा कोई उम्मीदवार नहीं है। रात 10 बजे तक मतगणना होने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।