Katihar News: कुरसेला : मतदाता सूची के सत्यापन में बरतें विशेष सावधानी
Katihar News: कुरसेला : मतदाता सूची के सत्यापन में बरतें विशेष सावधानी कुरसेला : मतदाता सूची के सत्यापन में बरतें विशेष सावधानीकुरसेला : मतदाता सूची के सत्यापन में

Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण अभियान को लेकर बुधवार को प्रखंड के प्रशाल भवन में बीएलओ, बीएलए और पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अवर निर्वाचन पदाधिकारी तुषार अनल ने की। उन्होंने मतदाता सूची के मिलान और सत्यापन में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। बैठक में पूर्व की मतदाता सूची का वर्तमान सूची से मिलान कर पात्र मतदाताओं की पहचान करने को कहा गया। आवश्यकतानुसार प्रपत्र-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, प्रपत्र-7 से नाम हटाने तथा प्रपत्र-8 के जरिए मतदाता विवरण में सुधार और संशोधन की प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी गई।
जिला कार्यपालक सहायक विकास कुमार ने बीएलओ एप पर उपलब्ध आंकड़ों का सत्यापन करने और सभी प्रविष्टियों को सावधानीपूर्वक जांचने का निर्देश दिया। अभियान के तहत निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में सीओ अनुपम कुमारी, बीपीआरओ शांतनु कुमार ठाकुर, एमओ कुमार किंचित, बीएओ पिंटू कुमार सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे।

