Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsVillagers Rescue Child from Jackal Attack in Barsoi
बाड़ीओल गांव में गीदड़ का आतंक महिला सहित एक बच्चा को किया घायल

बाड़ीओल गांव में गीदड़ का आतंक महिला सहित एक बच्चा को किया घायल

संक्षेप: बाड़ीओल गांव में गीदड़ का आतंक महिला सहित एक बच्चा को किया घायल बाड़ीओल गांव में गीदड़ का आतंक महिला सहित एक बच्चा को किया घायलबाड़ीओल गांव में गीदड़

Wed, 29 Oct 2025 05:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

ग्रामीणों की मदद से बच्चा को बचाया गया बारसोई, निज प्रतिनिधि मंगलवार की सुबह को प्रखंड के हरनारोई पंचायत के बाडीओल गांव में गीदड़ ने एक महिला सहित एक बच्चा को किया घायल। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में घायल खालेदा खातून (45) ने बताया कि सुबह को घर के निकट केला के खेत के पास गई थी अचानक गीदड़ ने हम पर हमला कर दिया। काफी छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन छोड़ नहीं रहा था। जोर-जोर से चिल्लाने लगे स्थानीय लोग दौड़कर केला का खेत की तरफ आते देख इधर दूसरी ओर हमको जख्मी कर भागने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थोड़ी देर में कुछी दूर घर में एक लड़का आलमीन (3) वर्ष का खेल रहा था। गीदड़ ने उस बच्चे पर हमला बोल दिया तथा बच्चों को घसीट कर ले जा रहा था। स्थानीय लोग ने गीदड़ का पीछा किया। लोगों को जमावड़ा देख कर बच्चों को घायल स्थिति में छोड़कर गीदड़ भाग खड़ा हो गया। वहीं परिजन एवं स्थानीय लोगों ने दोनों लहू लोहान घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया। इस संबंध में अनुमंडलीय उपाधीक्षक एम ए उस्मानी ने कहा कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर दी गई है। लेकिन गीदड़ ने माथे पर दोनों का काफी जख्मी कर दिया है। जिसको लेकर पीएमसीएच पटना दोनों घायलों को रेफर कर दी गई हैं।