
शेड निर्माण कार्य मे अनियमितता,ग्रामीणों ने जांच की मांग किया
शेड निर्माण कार्य मे अनियमितता,ग्रामीणों ने जांच की मांग किया शेड निर्माण कार्य मे अनियमितता,ग्रामीणों ने जांच की मांग कियाशेड निर्माण कार्य मे अनियमि
मनिहारी नि स मनिहारी अमदाबाद प्रखंड सीमा पर बजरंग बली मदिर के पास किशनपुर पंचायत में सरकार द्वारा बनाये जा रहे उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए शेड निर्माण कार्य मे भाड़ी अनियमितता को लेकर ग्रामीणो ने नाराजगी जताई है। रविवार को गुआगाछी गांव के अमीत सिंह, सुरेश मंडल, दिनेश मंडल, रवि शंकर सिंह, सुभाष मंडल, सुरज कुमार आदि लोगों ने बताया कि इस शेड का निर्माण आनन-फानन में कुछ लोगों द्वारा किया गया। पूछने पर किसी ने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। पहले शेड का चबूतरा का निर्माण कराया गया। बाद में शेड के लिए खंभा लगाने के समय चबूतरा छोटा पर गया।

चबूतरा छोटा होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों के विरोध पर निर्माण एजेंसी के कर्मियों ने जैसे तैसे लोहे के खंभा को लगा दिया गया। सभी ग्रामीणों ने बताया कि शेड बहुत खतरनाक हो गया है। तेज हवा के झरोखें में कभी भी गिर जा सकता है । सभी ग्रामीणों ने सिविल सर्जन कटिहार से इस उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन शेड निर्माण का जांच कराई जाने का मांग किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


