
सड़क जर्जर रहने से ग्रामीण परेशान
संक्षेप: गांधी ग्राम बरेटा जाने वाली सड़क बनी जानलेवागांधी ग्राम बरेटा जाने वाली सड़क बनी जानलेवागांधी ग्राम बरेटा जाने वाली सड़क बनी जानलेवागांधी ग्राम बरेटा जान
फलका, एक संवाददाता जिले के फलका प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत बैजनाथ चौधरी का गांव गांधी ग्राम बरेटा महज एक सड़क के लिए बदहाल है।स्टेट हाइवे- 77 से गांधी ग्राम बरेटा जाने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण ग्रामीणों के बीच प्रति नाराजगी व्याप्त है। उक्त सड़क जर्जर रहने व जगह-जगह सड़क पर जलजमाव होने के कारण सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क पता ही नहीं चलता है। जिससे बाइक सवार व अन्य चार पहिये वाहनों के चालकों के बीच हमेशा दुर्घटना घटित होने की आशंका बना रहता है।जबकि

इस होकर नित्यदिन बभनी,मध्य रहटा, कनवाडीह,काढैया टोला,हसेली,सोहथा, पिरमोकाम सहित करीब आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। बावजूद उक्त सड़क के मरम्मती की ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट नहीं होने के कारण लोगों में खासा रोष व्याप्त है। सड़क के दोनों बगल ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर मवेशियों का गोबर व गंदगी फेकने के कारण सड़क पर गंदा पानी का जमाव तथा उसकी सड़ांध भरी दुर्गंध होने से लोगों को नाक पर रुमाल रखकर आवाजाही करना मजबूरी बना हुआ है।उक्त समस्या को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय सांसद हो या विधायक या फिर स्थानीय जनप्रतिनिधि सड़क बनाने का आश्वासन देकर जाते हैं और चुनाव जीत जाने के बाद सभी का आश्वासन ठाड़े बस्ते में बंद हो जाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




