
एसपी के जनता दरबार में आवेदन देने के एक सप्ताह बाद भी नही हुई कार्रवाई
एसपी के जनता दरबार में आवेदन देने के एक सप्ताह बाद भी नही हुई कार्रवाई एसपी के जनता दरबार में आवेदन देने के एक सप्ताह बाद भी नही हुई कार्रवाई एसपी के
मनिहारी नि स गंगा किनारे सादा बालू की अवैध कटाई तथा ओवर लोडिंग ट्रको से ढुलाई के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में आवेदन देने के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कारवाई नही होने से कांटाकोश के ग्रामीणों में नाराजगी है। शनिवार को ग्रामीणों ने बताया कि बघार पंचायत के एक व्यक्ति द्वारा रात के अंधेरे मे निरंतर ओवर लोडेड ट्रकों का परिचालन कराया जाता है। ओवर लोडिंग ट्रक के परिचालन से ग्रामीण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण आवासीय क्षेत्र के घरों में धूल गर्दा का अंबार लग जा रहा है। जिसका विरोध करने पर ट्रकों का परिचालन कराने वाले व्यक्ति गाली गलौज करते हुए ग्रामीणों को जान मारने की धमकी देते हैं।
ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक कारवाई के नाम लीपा पोती करने पर नाराजगी जताया है। ग्रामीणो ने बताया कि अगर ओवर लोडिंग ट्रको का परिचालन बंद नही हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। मालूम हो कि बीते दिनों मनिहारी थाना में एसपी के जनता दरबार के दौरान कांटाकोश गांव के लगभग एक सौ से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर ग्रामीणो ने अवैध रूप से हो रहे ओवर लोडिंग ट्रको का परिचालन की जांच कराकर कारवाई की मांग की गई थी। मांग के बावजूद रात के समय धड़ल्ले से ट्रको का परिचालन हो रहा है। इससे ग्रामीणो में आक्रोश पनप रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




