वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने किया पौधरोपण, दी श्रद्धांजलि
वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने किया पौधरोपण, दी श्रद्धांजलि वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने किया पौधरोपण, दी श्रद्धांजलिवीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने किय

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मेरा युवा भारत कटिहार के तत्वावधान में बुधवार को वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर निबंध लेखन, गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।वक्ताओं ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने न केवल ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक जागरण में भी अहम भूमिका निभाई। युवाओं से उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।कार्यक्रम में सावरकर के जीवन, शिक्षा और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई।
बताया गया कि उन्होंने लंदन में ‘फ्री इंडिया सोसाइटी’ की स्थापना कर युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा।निबंध लेखन प्रतियोगिता में सगुन प्रिया ने प्रथम, शिवाशु कुमार ने द्वितीय तथा सरिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, कोचिंग निदेशक आशुतोष कुमार, युवा स्वयंसेवक आनंद कुमार, मिथुन कुमार समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


