Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsVande Bharat Sleeper Express Gains Popularity Among Passengers
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को यात्रियों से मिल रही जबरदस्त सराहना

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को यात्रियों से मिल रही जबरदस्त सराहना

संक्षेप:

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को यात्रियों से मिल रही जबरदस्त सराहना वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को यात्रियों से मिल रही जबरदस्त सराहनावंदे भारत स्लीपर एक

Feb 07, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, एक संवाददाता कामाख्या-हावड़ा मार्ग पर संचालित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। आधुनिक सुविधाओं, उच्च स्तरीय आराम और समयबद्ध परिचालन के कारण यह ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है। नियमित परिचालन शुरू होने के बाद से ट्रेन ने 100 प्रतिशत समय की पाबंदी बनाए रखी है, वहीं रेल मदद प्लेटफॉर्म पर लगातार शून्य शिकायतें दर्ज होना इसकी सेवा गुणवत्ता का प्रमाण है। वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जनवरी 2026 को किया गया था। यह पहल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यात्रियों ने ट्रेन के अत्याधुनिक डिज़ाइन, बेहतर ऑनबोर्ड सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की है। कामाख्या से हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के अनुसार, स्लीपर श्रेणी में आरामदायक व्यवस्था और सुगम परिचालन ने लंबी दूरी की यात्रा को सुखद और यादगार बना दिया है। यात्रियों को विशेष रूप से इस ट्रेन में पहली बार शुरू किए गए प्रीमियम बेड रोल काफी पसंद आ रहे हैं। संगनेरी प्रिंट वाले कवर के साथ उपलब्ध ये बेड रोल न केवल आरामदायक हैं, बल्कि स्वच्छता और सौंदर्य की दृष्टि से भी आकर्षक हैं। इसके साथ ही वेस्टिब्यूल शौचालयों की बेहतर सफाई व्यवस्था ने भी यात्रियों का भरोसा जीता है। सीपीआरओ ने बताया कि शुरुआती दिनों में कैटरिंग सेवाओं से जुड़ी कुछ शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन त्वरित सुधारात्मक कदमों के बाद अब यात्रियों से भोजन की गुणवत्ता और स्वाद को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। ट्रेन में तैनात आतिथ्य कर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों के साथ विनम्र और पेशेवर व्यवहार सुनिश्चित हो सके। यात्रियों की बढ़ती संतुष्टि और सकारात्मक फीडबैक के साथ यह ट्रेन लंबी दूरी की रेल यात्रा के भविष्य की मजबूत प्रतीक बनकर उभर रही है।