Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsUnseasonal Rain Devastates Farmers Rice and Delays Maize Planting in Montha
बीते दिनों बेमौसम के कारण मक्का फसल बुआई में विलंब होने से किसान परेशान

बीते दिनों बेमौसम के कारण मक्का फसल बुआई में विलंब होने से किसान परेशान

संक्षेप:

बीते दिनों बेमौसम के कारण मक्का फसल बुआई में विलंब होने से किसान परेशान बीते दिनों बेमौसम के कारण मक्का फसल बुआई में विलंब होने से किसान परेशानबीते दि

Nov 19, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

फलका, एक संवाददाता बीते दिनों मोंथा चक्रवर्ती तूफान को लेकर हुई बेमौसम बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों के धान की फसल को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचाई ही थी।वहीं बारिश के कारण अबतक जमीन गीला रहने से मक्का बुआई में विलंब होने से किसान हताश व परेशान नजर आ रहे हैं। किसान कुंदन कुमार,अनहद कुमार,राजेश कुमार,पिंटू यादव आदि ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण खेत अभी तक गीला है। जिससे मक्का बुआई के लिए खेत तैयार नहीं हो सका है,बुआई हेतु खेत तैयार करने के लिए अधिक जोत करके खेत सुखाय जा रहा है। जिससे खेत जुताई में अधिक खर्च लग रहा है,फिर भी मक्का बुआई में काफी विलंब हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुआई में विलंब होने से उपज पर भी काफी असर पड़ेगा। एक तो पहले ही बेमौसम बारिश ने धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। उस पर से खाद-बीज का मूल्य भी आसमान छू रहा है। हम किसान खेती कैसे करेंगे समझ से पड़े है। फसल क्षति होने के कारण बैंकों एवं साहूकारों के कर्ज तले दबे ही हैं। इधर खाद-बीज के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि ने और अधिक कर्ज में डूबो दिया है। फसल उपज अच्छी नहीं होने से बच्चों का शादी-विवाह व पठन-पाठन में कठिनाई होने की चिंता से किसान परेशान नजर आ रहे हैं।