कुरसेला : 107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, टोटो जब्त
कुरसेला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार और मनोज कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब ले जाने में इस्तेमाल की गई टोटो को जब्त कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कुरसेला : 107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, टोटो जब्त कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 स्थित सिमड़गाछ कटरिया पुलिस पिकेट के पास एक टोटो से 107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त टोटो को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी प्रिंस कुमार एवं छठ पोखर दालमा टोली निवासी मनोज कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी टोटो से अवैध रूप से शराब ले जा रहे थे।
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरेपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


