Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsTribute to Tilka Manjhi Celebrating India s First Tribal Freedom Fighter
तिलका मांझी का जन्मोत्सव मनाया गया आदिवासी गौरव को किया याद

तिलका मांझी का जन्मोत्सव मनाया गया आदिवासी गौरव को किया याद

संक्षेप:

तिलका मांझी का जन्मोत्सव मनाया गया आदिवासी गौरव को किया याद तिलका मांझी का जन्मोत्सव मनाया गया आदिवासी गौरव को किया यादतिलका मांझी का जन्मोत्सव मनाया

Feb 12, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आदिवासी विकास परिषद द्वारा बुधवार को कार्यालय में भारत के प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी का जन्मोत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तिलका मांझी के संघर्षमय जीवन और अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनके विद्रोह पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि तिलका मांझी ने ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाकर स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाई थी। उनका बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। सभा में सुग्रीव उरांव, मोहन लाल उरांव (उपाध्यक्ष), ललिता तिर्की (महासचिव), शिवनारायण वड़ाईक, रामचंद्र हेम्ब्रम (पूर्व उपाध्यक्ष), विशेष तिर्की (सदस्य), मनोज कुमार (सदस्य), बासो देवी, अमृता देवी तथा अमृता कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि तिलका मांझी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज को एकजुट रखने और युवाओं को अपने इतिहास से जोड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;