ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारआतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा जिला शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के दौलतराम चौक पर एक समारोह आयोजित कर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। मां भारती की सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित...

आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 14 Feb 2020 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिला शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के दौलतराम चौक पर एक समारोह आयोजित कर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। मां भारती की सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भारतीय सेना के जवान को याद किया गया।

विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जमूकश्मीर के पुलवामा में हुए कायरता पूर्ण आंतकी हमले में शहीद जवानों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धांजलि और मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान महानतम है। देश हमारे वीर जवानों की शहादत को सदैव याद रखेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज राय, बबन झा, सौरभ मालाकार, नगर अध्यक्ष शेखर जायसवाल, निलेश ठाकुर, शिवशंकर सरकार, मंजू चन्द्रवंशी, शिवचरण सिंह, तेज प्रताप सिंह, चंदन सिन्हा, दीपक दीवान, संतोष सुमन, संतोष सिंह, शिवराम राय, पप्पू गुप्ता, महेन्द्र झा, परिमल झा, पिंटू भगत, राकेश चौधरी, श्याम पासवान, सुनील शर्मा, जवाहर साह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमसब एकजुट होकर आतंकवाद को मूल से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय सेना एक सुरक्षा कवच के रुप में तत्पर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें