फलका में आंधी-तूफान का कहर: विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार के 5
फलका में आंधी-तूफान का कहर: विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार के 5 लोग जख्मी फलका।एक संवाददाता मंगलवार की देर रात करीब 9

फलका।एक संवाददाता मंगलवार की देर रात करीब 9 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश के दौरान फलका प्रखंड के मघेली पंचायत स्थित वार्ड संख्या-11 गयारहिका गांव में एक विशाल पीपल का पेड़ एक घर पर गिरा जाने के कारण एक पैंतीस वर्षीय व्यक्ति की दबने से मौत हो गयी।जबकि घटना में परिवार के अन्य पांच लोग जख्मी हुए हैं।जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कोढ़ा ले जाया गया।जहां सभी का उपचार चल रहा है।घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद घर के अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला गया।इस विशाल पीपल के पेड़ ने मृतक सहित अन्य दो भाई कैलाश राम और बिकास राम के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।घटना
के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे अचानक तेज आंधी- तूफान के साथ बारिश होने के दौरान मघेली पंचायत के गयारहिका गांव में एक विशाल पीपल का पेड़ विलास राम के घर पर गिर गया।जिससे बिलास राम,पत्नी भारती देवी,पुत्र बालवीर कुमार, दुर्गेश कुमार,पुत्री निभा कुमारी,शिवानी कुमारी सभी घर के अंदर दबे रह गए।आंधी-तूफान थमने के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को अंदर से बाहर निकाला,लेकिन तबतक बिलास राम की मौके पर मौत हो चुकी थी।घटना के बाद गयारहिका गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।हर तरफ चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।घटना को लेकर जिला पार्षद गायत्री कुमारी,प्रमुख दीपशिखा सिंह,शंकर मुखिया सहित सभी ग्रामीणों ने प्रशासन से आपदा के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।वहीं घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव सदलबल के साथ मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट चुके थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


