नहाने के क्रम में बच्चा डूबा, गोताखोरों की टीम ने खोजकर निकाला
नहाने के क्रम में बच्चा डूबा, गोताखोरों की टीम ने खोजकर निकाला नहाने के क्रम में बच्चा डूबा, गोताखोरों की टीम ने खोजकर निकालानहाने के क्रम में बच्चा ड

आजमनगर। प्रखंड क्षेत्र के देवगांव पंचायत अंतर्गत बढ़माइन गांव के निकट घाट में नहाने के क्रम में एक बच्चे की डूब कर मर जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद लगातार 24 घंटा गोताखोरों द्वारा खोजबीन करने के बाद बच्चे की लाश मिल पाई। जानकारी के अनुसार गांव के निकट निर्माणाधीन पुल के डाइवर्सन में नहा रहा 9 वर्षीय मिस्बाह उल हक अचानक गहरे पानी में चला गया था। बताया जाता है कि वह अपने साथियों के साथ नहा रहा था, तभी पानी की तेज धारा में फंसकर वह डूब गया। साथ में नहा रहे बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया।
ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं लग सका। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई, जिसके बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश मे जुट गई। लगातार 24 घंटा खोजबीन करने के बाद नदी के झाड़ी के नीचे से बच्चे की लाश बरामद की गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस दौरान बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम कराया जाए अथवा नहीं इसी पर समाचार लिखे जाने तक विचार विमर्श जारी था। फोटो कैप्शन। कटिहार- 22 खोजबीन करते गोताखोर तथा नदी के किनारे देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




