
महानंदा नदी में पांच लोग डूबे, एक लापता
महानंदा नदी में पांच लोग डूबे, एक लापता महानंदा नदी में पांच लोग डूबे, एक लापता महानंदा नदी में पांच लोग डूबे, एक लापता महानंदा नदी में पांच लोग डूबे,
प्राणपुर, संवाद सूत्र महानंदा नदी में सोमवार की देर शाम छह बजे नाव हादसे का शिकार पांच लोग हुए। इसमें से चार ने तैरकर अपनी जान बचायी। जबकि एक 28 वर्षीय प्रियंका देवी अब तक लापता है। 24 घंटे से उसकी खोजबीन जारी है। मगर अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काठघर पंचायत के औरलाबाड़ी गांव के समीप की घटना है। वार्ड संख्या 09 निवासी रोहित मंडल की धर्म पत्नी प्रियंका देवी 28 वर्षीय सोमवार की देर शाम महानंदा नदी में नाव हादसे में लापता है। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार को सीओ शिखा कुमारी एवं राजस्व कर्मचारी मृत्युंजय कुमार के साथ औरलाबड़ी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

लापता महिला की खोजबीन हेतु एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लापता प्रियंका देवी अपने परिजनों के साथ दियारा में खेती कार्य के लिए गई हुई थी। खेत से काम कर घर वापस लौटने के क्रम में महानंदा नदी में टीना के नाव में पानी घुस गया। उस समय पांच लोग उसमें सवार थे। घटना के साथ ही लापता महिला के देवर रोहित मंडल, सोहित मंडल, उचित मंडल एवं छोटू मंडल शामिल थे। चार लोगों ने तैर कर जान बचाया। उक्त घटना से प्रियंका की मां एवं बेटा, बेटी सहित अन्य परिवारों का सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। उक्त घटना से औरलाबाड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है। लापता महिला के पति गुजरात में मजदूरी करने गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुजरात से कटिहार के लिए रवाना हुआ। इधर लापता महिला के बच्चों का भी रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। घर में कोहराम छाया हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


