Katihar News: ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरने के दौरान टायर फटा, गैराज कर्मी जख्मी

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरने के दौरान टायर फटा, गैराज कर्मी जख्मी ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरने के दौरान टायर फटा, गैराज कर्मी जख्मीट्रैक्टर ट्रॉली में

Katihar News: ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरने के दौरान टायर फटा, गैराज कर्मी जख्मी

Katihar News: फलका,एक संवाददाता। फलका बाजार स्थित एक गैराज में बुधवार की सुबह करीब दस बजे एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर की ट्रॉली में हवा भरने के दौरान अचानक टायर ब्लास्ट कर गया। इस घटना में हवा भर रहा गैराज कर्मी युवक मोरसंडा गांव निवासी गुलशन कुमार ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि गुलशन कुमार ठाकुर फलका बाजार स्थित अपने जीजा गुड्डू कुमार के बाइक गैरेज में काम करता था। बुधवार सुबह वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भर रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया।धमाका

इतना तेज था कि गुलशन बुरी तरह घायल हो गया।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत को अत्यंत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।चिकित्सकों के मुताबिक युवक की स्थिति गंभीर है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरने के दौरान टायर फटा, गैराज कर्मी जख्मी