
मतगणना के दिन अनावश्यक रूप से नहीं बने भीड़ का हिस्सा, टीवी पर ही मतगणना का परिणाम जानने की सलाह
डीएम ने मीडिया को संबोधित कर दी जानकारी डीएम ने मीडिया को संबोधित कर दी जानकारी डीएम ने मीडिया को संबोधित कर दी जानकारी डीएम ने मीडिया को संबोधित कर द
कटिहार, एक संवाददाता मतगणना के दिन सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मतगणना को लेकर प्रसाशनिक तैयारी पूरी कर ली गई। अफवाह और कुव्यस्था फैलाने वालो पर होगी कड़ी करवाई की जायेगी। आचार संहिता अभी भी प्रभावी है। सिर्फ वैध पास वालो की काउंटिंग सेंटर में इंट्री होगी। यह बातें मतगणना स्थल पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद डीएम मनेश कुमार मीणा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया। आम लोगों के लिए संदेश है कि आचार संहिता लागू रहने के कारण सभी लोग अपने-अपने घरों के अंदर टीवी व मोबाइल के माध्यम से ही मतगणना का परिणाम जानें।

अनाधिकृत रूप से या बिना किसी कारण से किसी भी जगह भीड़ का हिस्सा नहीं बनेंगे। अनावश्यक गतिशील रहने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने बताया कि अनाधिकृत रूप से विजयी जुलूस निकालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विजयी जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मतगणना की दृष्टि से सभी दंडाधिकारी व पुलिस कर्मियों को पास निर्गत किया गया है। वही लोग मतगणना केंद्र के आसपास या मतगणना केंद्र के अंदर आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




