टोटो-बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, रेफर

Feb 27, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

मनिहारी में नारायणपुर पूर्णिया फोरलेन सड़क पर बाईक और टोटो की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरूवार दोपहर को हुई। घायलों को अनुमंडल अस्पताल मनिहारी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटिहार रेफर किया गया।

टोटो-बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, रेफर

मनिहारी। नारायणपुर पूर्णिया फोरलेन सड़क पर नारायणपुर के पास बाईक टोटो के आमने सामने की टक्कर मे महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घटना गुरूवार दोपहर बाद की है । कटिहार की ओर से विपरित दिशा से आ रही एक टोटो ने सामने से बाईक मे टक्कर मार दिया । जिसमे टोटो सड़क पर पलट गई। घटना में मीरा देवी पति योगेन्द्र यादव मरंगी मनसाही, हर्ष सिंह पिता सौरभ सिंह तथा उपेन्द्र रंगा गोविंदपुर रंगरा थाना निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पहुंच कर सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मनिहारी भेज दिया।

अनुमंडल अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।