कोरगामा केलाबाड़ी में ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी
कोरगामा केलाबाड़ी में ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी कोरगामा केलाबाड़ी में ताला तोड़कर चोरों ने की चोरीकोरगामा केलाबाड़ी में ताला तोड़कर चोरों ने की चोर

हसनगंज, संवाद सूत्र प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली व आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 62 में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली व आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 62 कोरगामा केलाबाड़ी में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय मेन गेट व कक्षा सहित भंडार रुम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसको लेकर हसनगंज पुलिस रविवार की संध्या लगभग 5 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मौके पर प्रधानाध्यापक जयप्रकाश व पूर्व प्रधानाध्यापक राजेश भारती ने बताया कि रविवार को स्थानीय रसोईया के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय मेन गेट सहित कक्ष रूम का ताला टूटा हुआ है।
सूचना प्राप्त होते ही विद्यालय पहुंचा और स्थानीय थाना को भी घटना की सूचना दिया गया। मौके पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के समक्ष विद्यालय रूम देखा गया जिसमें मेन गेट, प्रधानाध्यापक कक्ष व भंडार कक्ष का ताला टूटा हुआ मिला जिसमें बर्तन सेट और गैस भट्टी की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई है। घटना को लेकर स्थानिक ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया मौके पर राजकुमार मंडल, उत्तम भगत, मनोज यादव, महेंद्र महतो, रामप्रसाद महतो सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार की घटना एक निंदनीय घटना है समाज के बीच शिक्षा का मंदिर विद्यालय में चोरी की घटना काफी शर्मनाक है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से ठंड का मौसम को देखते हुए गश्ती बढ़ाने सहित घटना की पूर्ण जांच की मांग की है। साथ ही विद्यालय समीप आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 62 में भी पीछे का दिवाला फांद कर कमरे का ताला तोड़ गैस सिलेंडर की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। जिसको लेकर आंगनबाड़ी सेविका पति समरजीत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जब आंगनबाड़ी केंद्र खुला तो पीछे कमरे का ताला टूटा हुआ पाया गया जिसमें गैस सिलेंडर की चोरी कर ली गई है। जिसकी लिखित सूचना विभाग को दी गई है। मौके पर एस आई देवाशीष सिंह सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


