ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारगणपति बप्पा...मोरया के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

गणपति बप्पा...मोरया के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

फलक/पोठिया | संवाद सूत्र शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नव युवा संघ

गणपति बप्पा...मोरया के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSat, 11 Sep 2021 05:21 AM
ऐप पर पढ़ें

फलक/पोठिया | संवाद सूत्र

शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नव युवा संघ फलका के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें 5500 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। मालूम हो कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी फलका ठाकुरबाड़ी मंदिर में गणेश महोत्सव के मौके पर भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा के स्थापना के साथ मेला का आयोजन किया गया है। जिसका दस से तेरह सितम्बर तक संचालन होगा। शुक्रवार की सुबह सात बजे सभी महिलाओं ने निसुंदरा बरंडी नदी के तट पर पूजा अर्चना कर कलश में जलभरकर फलका बाजार, गोपालप।ी गांव एवं पकड़िया दुर्गा मंदिर फलका होते हुए फलका ठाकुरबाड़ी मंदिर में कलश को स्थापित किया। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत नारियल फोड़ कर किया गया। इस दौरान कन्याओं के लिए श्रद्धालुओं द्वारा शीतल जल एवं शरबत, ठंडा और लस्सी भी भेंट किये। सारा क्षेत्र गणपति बप्पा ... मोरया के नारो से गुंजायमान हो गया। संध्या आरती की गई। प्रसाद वितरण किया गया। पूरा मंदिर परिक्षेत्र भक्ति के वातावरण में सराबोर दिखाई दिया। स्टेट हाईवे 77 और फलका कोढ़ा सड़क मार्ग पर करीब तीन घंटे तक वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया। फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान दलबल के साथ तथा राजकिशोर चौधरी, लाला प्रसाद गुप्ता, अमित गुप्ता, संजय झा, बलराम साह, टुनटुन गुप्ता, चंदन चौधरी, बबन साह, लक्ष्मण गुप्ता सहित जगह जगह भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात रहे। अध्यक्ष अंकित सिंह, आशीष चौधरी, साजन कुमार साहू, अंशु कुमार, बॉबी दास, छोटू कुमार, सावन गुप्ता, विकास गुप्ता, राहुल चौधरी, बमबम कुमार, निरंजन कुमार, नरेन्द्र कुमार झा, प्रेम रंजन, सोनू कुमार, सोनू दास, बंटू शर्मा, विजय झा, गुड्डू गुप्ता, नंदलाल साह, अनिल पासवान, तपेश दास, शंभु साह सहित आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें