ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहार‘प्लास्टिक बीमारियों का जड़, न करें प्रयोग

‘प्लास्टिक बीमारियों का जड़, न करें प्रयोग

प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंधित को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत में एसडीओ संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य पार्षद ममता देवी, एसडीओ उमाशंकर प्रसाद सिंह, कार्यपालक...

‘प्लास्टिक बीमारियों का जड़, न करें प्रयोग
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSat, 22 Dec 2018 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंधित को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत में एसडीओ संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य पार्षद ममता देवी, एसडीओ उमाशंकर प्रसाद सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्लचन्द्र यादव थे। उपस्थित दुकानदारों, स्वयं सहायता समूह के महिलाओं, विद्यालय के प्रभारी तथा एनजीओ के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि मनुष्य के साथ साथ जीव जंतु को भी प्लास्टिक के कारण बीमारियां उत्पन्न हो रही है। कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी भी प्लास्टिक के कारण ही उत्पन्न होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से जुट से तैयार कैरी बैग इस्तेमाल करने तथा लोगों को जागरुक करने की अपील की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सिंह ने श्री सिंह ने कहा कि प्लास्टिक को पूर्णरुप से बंदी को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों को एक अभियान के तहत आगे आकर सहयोग करना होगा। ताकि प्लास्टिक पर पूरी तरह से बैन लगाया जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि प्लास्टिक मानव जीवन को हानि पहंुचाता है तथा पर्यावरण को दूषित करता है। साथ ही कई प्रकार की बीमारियों को भी उत्पन्न करता है। मुख्य पार्षद ममता देवी ने मनिहारी के नागरिकों से प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करने की अपील की। मौके पर प्रमेाद झा, वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी, वकील यादव, युगल पासवान, अनुज मंडल, रामानंद मंडल, बिमली देवी, मो. कैश, शिखा देवी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें