ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारप्रभावित परिवारों ने किया घेराव

प्रभावित परिवारों ने किया घेराव

प्रखंड के मोहनाचांदपुर पंचायत के दर्जनों बाढ़ पीड़ित परिवार ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया तथा स्थानीय जिला प्रशासन के विरोध में नारे भी लगाये। प्रखंड के मोहनाचांदपुर पंचायत के...

प्रभावित परिवारों ने किया घेराव
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारWed, 12 Sep 2018 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के मोहनाचांदपुर पंचायत के दर्जनों बाढ़ पीड़ित परिवार ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया तथा स्थानीय जिला प्रशासन के विरोध में नारे भी लगाये। प्रखंड के मोहनाचांदपुर पंचायत के कुंडीगांव एवं मोहनाडीह गांव के लगभग चौदह सौ परिवारों के घरों में गंगा की पानी घुस गया है। बाढ़ राहत कार्य नदारत है।

इसको लेकर बाढ़ पीड़ित परिवारों बरारी प्रखंड कार्यालय का घेराव कर लगभग पांच घंटो तक प्रदर्शन किया। बाढ़ पीड़ित परिवारों ने बताया कि एक सप्ताह से ज्यादा दिन बितने को हैं बावजूद बाढ़ का पानी घरों में घुसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अपने बाल बच्चों के साथ पीडब्लूडी सड़क एवं बांध किनारे शरण लिये हुए हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी भी प्रकार राहत कार्य नहंी चलाया गया है। मौके पर पहंुचे बरारी प्रमुख माला कुमारी उपप्रमुख राजीव भारती को बाढ़ पीड़ितों ने आवेदन सौंपते हुए इस ओर कार्रवाई की मांग की।

बरारी सीओ अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवारों को राहत पहंुचाने के लिए सामग्री का वितरण के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया गया है। आवंटन आने के बाद ही शीघ्र राहत कार्य चलाया जायेगा। उधर काढ़ागोला घाट के पंचायत समिति सदस्य संजय यादव ने बताया कि उचला में गंगा नदी का पानी प्रवेश कर गया है। स्थिति भयावह बनी हुई है उन्होंने नाव एवं राहत कार्य चलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें