विज्ञापन की खबर--12वीं की परीक्षा में टेऊमल वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
12वीं की परीक्षा में टेऊमल वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन 12वीं की परीक्षा में टेऊमल वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन12वीं की पर

कटिहार। कटिहार के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टेऊमल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विषयवार भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जो कि सराहनीय है। वाणिज्य संकाय से अंकिता कुमारी ने 92.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,आयुष गुप्ता ने 86.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं आदित्य कुमार ने 84.6 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय से श्वेता कुमारी सिंह ने 86.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अंकुश गौतम ने 82.6 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान ,एवं स्वाति चौहान ने 80% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कला संकाय से इशा चौरसिया ने 88.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रश्मि रानी ने 86.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं ऐश्वर्य सिंह ने 85% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यालय के अधिकांश छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस शानदार सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत ,शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप टोपो ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


