अगले 24 घंटे में तापमान बढ़ेगा
कटिहार। मौसम के बदलते तेवर के बीच घूप की तपीश में लगातार वृद्धि हो रही

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कटिहारMon, 14 Mar 2022 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें
कटिहार। मौसम के बदलते तेवर के बीच घूप की तपीश में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को पछुआ हवा के प्रवाह के कारण खासकर ग्रामीण इलाके में धूल उड़ रहा था। साथ ही रबी मौसम के फसलों में गेहूं की बाली पकने के कगार पर आने लगी है। वहीं मक्का किसानों को अधिक सिचाई करनी पड़ रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटे में हवा के रफ्तार में एक किमी की वृद्धि होगी तथा दिन व रात के तापमान में एक-एक डिग्री की वृद्धि की संभावना है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
