Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsTeachers in Katihar Get Relief with E-Education Fund Portal for Leave Management
अब ई शिक्षकोष पर दिखेगी पूरी छुट्टी की जानकारी

अब ई शिक्षकोष पर दिखेगी पूरी छुट्टी की जानकारी

संक्षेप:

अब ई शिक्षकोष पर दिखेगी पूरी छुट्टी की जानकारी अब ई शिक्षकोष पर दिखेगी पूरी छुट्टी की जानकारी अब ई शिक्षकोष पर दिखेगी पूरी छुट्टी की जानकारी अब ई शिक्

Jan 04, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण और राहत भरा कदम उठाया है। अब जिले के सभी शिक्षक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपनी छुट्टियों से संबंधित पूरी जानकारी स्वयं देख सकेंगे। किस शिक्षक को कौन-सी छुट्टी मिलेगी, कितने दिनों की होगी और किस अवधि के लिए मान्य होगी-इन सभी बिंदुओं को स्पष्ट रूप से पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। अब तक छुट्टियों को लेकर शिक्षकों में काफी भ्रम की स्थिति बनी रहती थी। अवकाश से जुड़ी जानकारी के लिए प्रखंड या जिला शिक्षा कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन नई व्यवस्था के लागू होने से शिक्षकों को अब इस परेशानी से निजात मिलेगी और वे पारदर्शी तरीके से अपने अवकाश की स्थिति खुद जांच सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मातृत्व अवकाश के लिए अधिकतम 360 दिन ई-शिक्षा कोष पर जारी विवरण के अनुसार मातृत्व अवकाश महिला शिक्षकों को एक वर्ष में अधिकतम 360 दिन तक मिलेगा, जो पूरी सेवा अवधि में दो बार लिया जा सकेगा। यह सुविधा नियमित, बीपीएससी और विशिष्ट शिक्षक-सभी के लिए समान रूप से मान्य होगी। इसके अलावा कैजुअल लीव (सीएल) के तहत शिक्षकों को एक कैलेंडर वर्ष में 16 दिन की छुट्टी मिलेगी। महिला शिक्षकों को स्पेशल लीव के रूप में एक वर्ष में 24 दिन की छुट्टी दी जाएगी, जो हर महीने के हिसाब से समायोजित होगी। पूरी सेवा अवधि में अधिकतम 999 दिन की एक्सट्राऑर्डिनरी लीव की सुविधा एक्सट्राऑर्डिनरी लीव की सुविधा पूरी सेवा अवधि के दौरान अधिकतम 999 दिन तक मिलेगी। वहीं चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) के तहत 730 दिन का प्रावधान किया गया है। अर्जित अवकाश (ईएल) कुल 300 दिन के लिए मान्य होगा। पुरुष शिक्षकों के लिए पितृत्व अवकाश 30 दिन का होगा, जो पूरी सेवा अवधि में दो बार लिया जा सकेगा। इसके साथ ही हाफ पे लीव (एचपीएल) और कम्यूटेटिव लीव (सीटीएल) दोनों ही 180-180 दिन के लिए निर्धारित हैं, हालांकि सीटीएल कैलेंडर वर्ष के अनुसार मान्य होगा। इसके अतिरिक्त लीव नॉट ड्यू (एलएनडी) भी 180 दिन तक लिया जा सकेगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने कहा कि ई-शिक्षा कोष पर अवकाश से जुड़ी सभी जानकारियां अपलोड करने का उद्देश्य शिक्षकों को पारदर्शी और सरल सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे अवकाश को लेकर भ्रम खत्म होगा और शिक्षकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी शिक्षक अपने लॉगिन से अपनी छुट्टियों की स्थिति स्वयं देख सकेंगे।