फसल नुकसान पर सांसद तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

फसल नुकसान पर सांसद तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र फसल नुकसान पर सांसद तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रफसल नुकसान पर सांसद तारिक अनवर ने

फसल नुकसान पर सांसद तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कटिहार। सांसद तारिक अनवर ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के कटिहार एवं सीमांचल क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई भीषण ओलावृष्टि और असमय वर्षा से उत्पन्न गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कटिहार एवं सीमांचल के किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गेहू, मक्का, दलहन, सब्जियों तथा आम और लीची जैसी फलदार फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कई स्थानों पर जान-माल की क्षति की भी खबरें सामने आई हैं।

उन्होंने कहा कि पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के सामने अब जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।सांसद ने मुख्यमंत्री से मुख्य रूप से जो मांगें मानी है उसमें प्रभावित किसानों एवं खेतिहर मजदूरों को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। जनहानि के मामलों में पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। फसल क्षति का शीघ्र सर्वे कर पारदर्शी ढंग से मुआवजा सीधे किसानों के खातों में भेजा जाए। फसल बीमा दावों की प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाया जाए। प्रभावित किसानों एवं कृषि मजदूरों के ऋण की वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रभावित क्षेत्रों में बीज एवं खाद की निःशुल्क अथवा रियायती दरों पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए आदि शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।