सांसद क्षेत्र की समस्या से हुए अवगत, छात्रों को किया सम्मानित
सांसद क्षेत्र की समस्या से हुए अवगत, छात्रों को किया सम्मानित सांसद क्षेत्र की समस्या से हुए अवगत, छात्रों को किया सम्मानित सांसद क्षेत्र की समस्या से

कटिहार। वरीय संवाददाता सांसद तारिक अनवर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिए। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सुबह 06:50 बजे 13248 कैपिटल एक्सप्रेस से कटिहार आगमन के पश्चात उन्होंने कदवा प्रखंड अंतर्गत कंटिया पंचायत (वार्ड संख्या-12) स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित आठ पहर हरि नाम संकीर्तन में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता की।
विद्यार्थियों का सम्मान
इसके उपरांत बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तलसर में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, नगीना यादव सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि
दोपहर में बारसोई प्रखंड अंतर्गत कदमनगाछी पंचायत के रहमानपुर में शोक संतप्त परिवार से भेंट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी। संध्या छह बजे उन्होंने सुघानी पंचायत स्थित सुघानी उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। जहां उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। सांसद ने गांवों के स्थानीय लोगों से रुबरु हो वहां की जन समस्याओं के बारे मे जाना। सांसद ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


