ड्रेनेज सिस्टम में सड़क की जहां-तहां खोदाई अविलंब करें बंद
ड्रेनेज सिस्टम में सड़क की जहां-तहां खोदाई अविलंब करें बंद ड्रेनेज सिस्टम में सड़क की जहां-तहां खोदाई अविलंब करें बंदड्रेनेज सिस्टम में सड़क की जहां-त

कटिहार, निज प्रतिनिधि पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नगर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के नाला निर्माण में हो रहे विलंब एवं सड़क की बेतरतीव यत्र-तत्र खोदाई किए जाने पर बुडको के प्रोजेक्ट निदेशक, सहायक अभियंता व संवेदक के प्रतिनिधि को यत्र-तत्र खोदाई नहीं करने को कहा है। ड्रेनेज सिस्टम के नाला निर्माण में हो रहे विलंब एवं सड़क की बेतरतीव यत्र-तत्र खुदाई किए जाने पर किए जाने पर बुडको के प्रोजेक्ट निदेशक, सहायक अभियंता व संवेदक प्रतिनिधि को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नाला के निर्माण हेतु उतना ही खोदाई करें, जिसका निर्माण तुरंत हो।उन्होंने
नाला निर्माण के लिए बेतरतीब खोदाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूर्व से निर्मित शहर के पक्की सड़क को मनमाने ढंग से तोड़कर नाला निर्माण करने की कार्रवाई को अविलंब रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि नाला के एलाइनमेंट को सीधा रखें। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम के निर्माणाधीन चार आउट फॉल में रोजितपुर आउटफाॅल को तुरंत चालू करने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


