वैशाली के पॉलिटेक्निक छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव
वैशाली के पॉलिटेक्निक छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शववैशाली के पॉलिटेक्निक छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शववैशा

कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका इलाके में स्थित एक निजी लॉज में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजू राय के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महनार नया गांव निवासी दामोदर राय का पुत्र था। परिजनों ने मामले को हत्या बताया है। बताया जाता है कि राजू भेड़िया रहिका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल विंग के पांचवा सेमेस्टर का छात्र था। वह पिछले डेढ़ वर्ष से सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका वार्ड संख्या एक निवासी के मकान में किराये में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
मृतक के पिता दामोदर राय ने बताया कि राजू दो मार्च को होली की छुट्टी में घर आया था और छह मार्च को वापस कटिहार लौट गया था। घटना से करीब 24 घंटे पहले मंगलवार की शाम हर दिन की तरह शाम 7 बजे बातचीत हुई थी। हालचाल अच्छा बताया था। इसके बाद जब उससे फोन लगाया तो उससे बातचीत नहीं हो पाया। मंगलवार की देर शाम उनकी बेटे से फोन पर बातचीत भी हुई थी, जिसमें किसी प्रकार की अनहोनी का कोई संकेत नहीं मिला था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे पड़ोसी बबलू कुमार ने फोन कर राजू के आत्महत्या करने की सूचना दी। बबलू को यह जानकारी उसी मकान में रहने वाले एक अन्य छात्र ने रात 7:30 बजे दी थी। बुधवार को मृतक के पिता दामोदर राय और चाचा किशु कुमार राय कटिहार पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को घटना स्थल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को वैशाली ले गये। मृतक के पिता ने बताया कि राजू उनका सबसे बड़ा पुत्र था। उसकी मौत के पीछे हत्या की आशंका है। मगर पुलिसिया जांच के बाद ही घटना पर से पर्दा हट सकेगा।घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बगल के कमरे में रहने वाले दो छात्रों ने दरवाजा तोड़कर पंखे से लटक रहे राजू के शव को नीचे उतारा था। इन दोनों छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है पहली नजर में लगता है कि छात्र की मौत का कारण आत्महत्या है। परिजन से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। पांच साल पहले भी पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र ने निजी लॉज में आत्महत्या की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


