मवेशी खरीद बिक्री करने वाला एक बुजुर्ग का हुआ संदेहास्पद मौत
मवेशी खरीद बिक्री करने वाला एक बुजुर्ग का हुआ संदेहास्पद मौत मवेशी खरीद बिक्री करने वाला एक बुजुर्ग का हुआ संदेहास्पद मौतमवेशी खरीद बिक्री करने वाला ए

मनिहारी नि स मवेशी का खरीद बिक्री करने वाले एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ी और संदेहास्पद मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर बाद केवाला पंचायत के पास हंसवर मोड़ की है। मृतक की पहचान अमदाबाद थाना क्षेत्र के उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत के छड़ामारी गांव के वार्ड दो के अफताब आलम के रूप मे पहचान की गई है। घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि अफताब आलम मवेशी खरीद करने एक अन्य व्यक्ति के साथ आया था। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह सड़क किनारे बैठ गया। थोड़ी देर मे ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण ने मृतक के परिजन को घटना की सूचना दिया।
मृतक के दो पुत्र मोहिबुल्ला तथा इनामुल घटना स्थल पहुंच कर अपने मृतक पिता को निजी वाहन पर लेकर छड़ामारी के लिए निकल गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


