जन वितरण प्रणाली के दुकानों की हुई जांच

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

जन वितरण प्रणाली के दुकानों की हुई जांच जन वितरण प्रणाली के दुकानों की हुई जांचजन वितरण प्रणाली के दुकानों की हुई जांचजन वितरण प्रणाली के दुकानों की ह

जन वितरण प्रणाली के दुकानों की हुई जांच

मनसाही, एक संवाददाता मनसाही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली की दुकानों का प्रखंड के पदाधिकारियों के द्वारा जांच की गई। वरीय पदाधिकारियों के आदेश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी, बीपीआरओ अमरेंद्र कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार के द्वारा विभिन्न पंचायत के जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के स्टॉक पंजी अनाज, भंडारण, पॉश मशीन सहित अन्य कागजातों की जांच करते हुए डीलरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि जांच की रिपोर्ट जिले को प्रेषित की जाएगी।जन वितरण प्रणाली दुकानों पर सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षणप्राणपुर, संवाद सूत्रप्राणपुर प्रखंड अंतर्गत शनिवार को दर्जनों जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर सघन जांच अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया गया।

नामित पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध खाद्यान्न के भौतिक स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया तथा आवंटन से लेकर वितरण तक की बारीकी से जांच की। कई स्थानों पर ई पॉस मशीन, बायोमेट्रिक सत्यापन और ऑनलाइन डेटा की स्थिति का भी परीक्षण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।